रविवार, 8 मार्च 2020

होली गीत : ए सखी आयो कन्हाई री ...


होली गीत

ए सखी आयो कन्हाई री ...

उड़त अबीर गुलाल
रंग भयो रतनार
पकड़ लयी कलाई री
ए सखी आयो कन्हाई री ....

बाजे झाल मृदंग
थिरक थिरक जाए अंग
झूम उठे अमराई री
ए सखी आयो कन्हाई री ...

भूल गए राग द्वेष
मिट चले सारे क्लेश
झूमे चंहु ओर पुरवाई री
ए सखी आयो कन्हाई री ...

चले प्रियतम संग
छलके मन मे रंग
चुनर लहर लहर उड़ जाई री
ए सखी आयो कन्हाई री ...

मन में छाए उमंग है
तन में बसे अनंग है
फागुन करे जबराई री
ए सखी आयो कन्हाई री ...
                ... निवेदिता श्रीवास्तव 'निवी'

2 टिप्‍पणियां:

  1. सुप्रभात जी। बहुत सुन्दर रचना।
    होलीकोत्सव के साथ
    अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी बधाई हो।

    जवाब देंहटाएं