रविवार, 31 जुलाई 2011

तुमको हमारी उमर लग जाये ......

        
            आज अपने हमसफर के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर ,बस यूँ ही ,बहुत कुछ याद आ रहा है | मौसम के  बदलते मिजाज जैसा हमारा साथ कभी खिलखिलाहटों से गूँजता घर ,तो कभी हवाओं की सरगोशियों सा स्मित का आना-जाना ..... कब धीरे-धीरे आप बटर हाफ बनते गए और शायद मैं बिटर हाफ पता नहीं चला | वैसे सच पूछो तो अगर बटर हाफ और बिटर हाफ दोनों का संतुलन हो तभी बेटर हाफ बना जा सकता है :) इन अर्थों में हम इतना अधिक समझने लगे कि हम एक दूसरे के बेटर हाफ बन गये ,एक दूसरे की सीमाओं को असीमित करते हुए |
         बच्चों के हास्टल जाने के बाद आने वाली रिक्तता को समेटने के प्रयास में ,मेरा नाता ब्लागिंग की दुनिया से जोड़ने वाले भी आप ही थे | इस दुनिया में भी बहुत अच्छे मित्रों का साथ मिला | मेरी माँ के देहांत पर मेरी व्याकुल मन को समेटने के लिए मिशन के स्कूल में पढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया और सच में वहाँ जा कर छोटे -बड़े बच्चों के साथ मन बहुत हद तक संतुलित हो गया था | मेरे जन्मदिन की अपनी पोस्ट पर आपने लिखा था कि आप वोकल नहीं हैं ,पर बिन बोले भी साथ दिया है .... खामोशी की जुबां बहुत मधुर होती है  ,पर सच कहूँ बोलने का अपना अलग ही आनंद है...........

            

23 टिप्‍पणियां:

  1. अपने हमसफ़र के जन्मदिन की पूर्व सन्ध्या पर यह भाव अनमोल हैं...कम में बहुत कुछ कह दिया...हमारी तरफ से आपके बेटर हाफ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस पोस्ट ने भावुक कर दिया ...

    जवाब देंहटाएं
  3. जीजा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ ....

    जवाब देंहटाएं
  4. आपके उनको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ ..:)

    जवाब देंहटाएं
  5. प्रेममयी रिटर्न गिफ्ट। आप दोनों को बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  6. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाये...

    जवाब देंहटाएं
  7. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाये...

    जवाब देंहटाएं
  8. अमित अंकल को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाईयाँ.....

    जवाब देंहटाएं
  9. सर को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  10. सर को जन्मदिन पर ढेरों बधाइयाँ...

    जवाब देंहटाएं
  11. Shubhkamnayen! der se hee sahi par.....Aap dono ko hee janmdin kee hardik shubhkamnayen.

    जवाब देंहटाएं
  12. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाये...

    जवाब देंहटाएं
  13. ohh.. aap dono ke janmdin bhi aas paas hi hain....
    meri taraf se unhein janmdin ki dher saari shubhkaamnayein...

    जवाब देंहटाएं
  14. अमित जी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ ..

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत-बहुत शुभकामनाएं ... ।

    जवाब देंहटाएं
  16. आप सब बन्धुओं के आने और शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद :)

    जवाब देंहटाएं
  17. बहुत-बहुत शुभकामनाएं ... ।

    पोस्ट पर आपका स्वागत है
    दोस्ती - एक प्रतियोगिता हैं

    जवाब देंहटाएं