बस इत्ती सी उम्मीद ~~~
आने वाले लम्हों
जरा इतनी सी दुआ देना
आती - जाती साँसों में
अनगिनत लम्हे हो
मानते या मनवाते
या फिर बस
मन ही मन में रहें
थिरकतें - गुनगुनाते
पर .....
न सिमटे रहें
किसी डायरी के
पन्नों में दुबके
चाहे हो बिंदु भर ही
पर कर लें बसेरा
कैलेण्डर के आनन पर
...... निवेदिता श्रीवास्तव 'निवी'
आने वाले लम्हों
जरा इतनी सी दुआ देना
आती - जाती साँसों में
अनगिनत लम्हे हो
मानते या मनवाते
या फिर बस
मन ही मन में रहें
थिरकतें - गुनगुनाते
पर .....
न सिमटे रहें
किसी डायरी के
पन्नों में दुबके
चाहे हो बिंदु भर ही
पर कर लें बसेरा
कैलेण्डर के आनन पर
...... निवेदिता श्रीवास्तव 'निवी'
