रविवार, 12 मार्च 2023

होली गीत ... भांग लयी थी घोंट

होली गीत

भांग लयी थी घोंट, सखियों होली में
होली में हाँ सखियों टोली में!

मेवा मिठाई थाल सजाए
पान औ मिश्री रच रच बनाये
भोले को चढ़ाई भांग अब की होली में
होली में हाँ सखियों टोली में!
भांग लयी ....

गुलाल अबीर में इत्र मिलाया
सांवरिया से दिल है लगाया
रंग भर लीनी पिचकारी अब की होली में
होली में हाँ सखियों टोली में!
भांग लयी ....

रेशमी लहंगा मन न भाया
सतरंगी चूनर परे सरकाया
मृगछाल बनाई पोशाक अब की होली में
होली में हाँ सखियों टोली में!
भांग लयी ....

भांग लयी थी घोंट, सखियों होली में
होली में हाँ सखियों टोली में!

निवेदिता श्रीवास्तव 'निवी'

लखनऊ


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें