शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

क्या शगुन क्या अपशगुन .....

किसी की राह देखी 
कही नजरें बिछायीं 
क्यों कहीं राह में देख 
कैसे हैं नजरें बचाईं 
सुगंध और सुमन से 
दोनों है सजे संवरे 
एक जीवंत उमंग 
दूजी निर्जीव तरंग 
एक पिया संग चली 
दूजी पिया से है जली 
एक नया घर बसाने चली 
दूजी बसा घर छोड़ चली 
एक नये जहाँ में चली 
दूजी इस जहाँ से चली 
दोनों ही साए एक से 
कैसे कहूँ कौन सा रंग 
सजाये शगुन सा 
कौन कर जाए धूमिल 
सब रंग .........
            -निवेदिता 

11 टिप्‍पणियां:

  1. इत्ती गंभीर बातें तो आप चुटकियों में कह जाती हो . शगुन अपशगुन हमारे मन की भ्रान्ति है बस. एक ही बात किसी के लिए शगुन तो किसी के लिए अपशगुन.

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह....
    बहुत सुन्दर ....

    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहद गहन अभिव्यक्ति निवेदिता जी

    जवाब देंहटाएं
  4. हृदयस्पर्शी भावपूर्ण प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  5. मन की राहें स्वस्थ रहे तो शगुन प्रतिपल।

    जवाब देंहटाएं
  6. कैसे कहूँ कौन सा रंग
    सजाये शगुन सा
    कौन कर जाए धूमिल
    सब रंग .........

    वाह बहुत अच्छी अभिव्यक्ति,,,,
    RECENT POST:....आई दिवाली,,,100 वीं पोस्ट,

    जवाब देंहटाएं
  7. मन से मन और दिल से दिल मिले तो ही बात बनती हैं ..शगुन , अपशगुन तो एक मन का भरम है ..बहुत बढ़िया अभिव्यक्ति!

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत कुछ सोचने को मजबूर करती रचना ...बहुत खूब



    दीवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  9. एक जीवंत उमंग
    दूजी निर्जीव तरंग
    एक पिया संग चली
    दूजी पिया से है जली......... अत्यंत भावपूर्ण....

    जवाब देंहटाएं