शनिवार, 25 अगस्त 2012

डगमगाते कदमों में आती दृढ़ता .....


                                                                                 बेटे अनिमेष के साथ में ...-:)

आज हमारे बड़े बेटे " अनिमेष " का जन्मदिन है ! 
हर बार यही अचरज सा लगता है कि कब हमारा इतना छोटा सा बेटा बड़ा भी हो गया | आई.आई.टी. कानपुर में बी.टेक.के चतुर्थ वर्ष में है | ये वर्ष एक बार फिर से उसको एक नई उपलब्धि दे सकता है ! एक तरह से पढाई पूरी होने वाली है | अब एक नई  रौशन दुनिया अपना सम्पूर्ण विस्तार लिए सामने है | प्लेसमेंट के लिए नई - नई कम्पनियाँ उनके कैम्पस में आ रही हैं | बहुत अच्छा लगता है जब अनिमेष और उसके साथी अपना रिज्यूमे बनाते हुए एक - दूसरे को सलाह देते हैं ,अथवा कम्पनियों के बारे में विमर्श करते हैं | लगता है अभी कल की ही तो बात है कि मैं सुबह - सुबह उठाती थी स्कूल जाने के लिए और आज वक्त ने एक नई करवट बदली जब छोटा सा बच्चा बड़ा हो आफिस जाने की दिशा में एक जिम्मेदारी भरा कदम बढ़ा रहा है | ठुमक भरे डगमगाते कदमों में दस्तक देती दृढ़ता ,उसके सपनों को एक नया विस्तार दे ....बस चश्मेबददूर !!!
                                                                    -निवेदिता 

19 टिप्‍पणियां:

  1. अनिमेष को जन्मदिन की मंगलकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  2. अनिमेष कुशाग्र बुद्धि हैं , उनकी क्या चिंता !
    आप खुशकिस्मत माँ हैं ...बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  3. अनिमेष को हार्दिक शुभकामनायें, ऐसा स्नेहिल वातावरण निर्बाध विकास के रूप में निष्कर्ष पायेगा। अनिमेष यश-आकाश में चमकेगा और लोग अनिमेष निहारेंगे।

    जवाब देंहटाएं
  4. अनिमेष - माँ पापा और अपने सपने को साकार करे . पापा मंद मंद मुस्काएं और माँ - माँ की पायल बाजे छुम छनननन
    जन्मदिन का आशीष

    जवाब देंहटाएं
  5. अनिमेष भाई के सभी सपने साकार हों,जीवन मे अनेकों सफलताएँ पाएँ यही कामना है।
    उन्हें हमारी ओर से जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक।


    सादर

    जवाब देंहटाएं
  6. अनिमेष को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनायें ... जीवन में हर कदम दृढ़ता से उठे ॥

    जवाब देंहटाएं
  7. जन्‍मदिन की अनंत शुभकामनाओं के साथ बहुत-बहुत बधाई ... सफलता की ओर कदम बढ़ते ही जाएं

    जवाब देंहटाएं
  8. अनिमेष को जन्मदिन की मंगलकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  9. बेटे के जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  10. अनिमेष को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं और आशीर्वाद.

    जवाब देंहटाएं
  11. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें अनिमेष को ।

    जवाब देंहटाएं
  12. अनिमेष को जनम दिन की बहुत बहुत बधाई ... शुभकामनाएँ ...

    जवाब देंहटाएं
  13. अनिमेष को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  14. अनिमेष को जन्मदिन की मंगलकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  15. शुभकामनाओं के लिए आप सब का शुक्रिया -:)

    जवाब देंहटाएं
  16. अनिमेष को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  17. आपको व अनिमेष को शुभकामनाएँ.
    घुघूतीबासूती

    जवाब देंहटाएं