शनिवार, 14 मई 2011

अनछुए से सपनों की सौगात................



ये क्या ......
ऐसे क्यों 
मांग लिया !
अनछुए से 
सपनों की 
सौगात ......
ये कैसे रिश्ते,
ये कैसे ज़ज्बात !
कर लेते कैसे 
शर्तों  की बात ,
साथ में थोपी 
अग्निपरीक्षा की 
जलती सौगात !
इन रेशमी -अधबुने से 
ख़्वाबों का कोष ,
यही तो निज मेरा है 
इस मंझधार में ,
शमशीर सी धार में 
क्या चुन लूँ ?
अपने अनछुए से सपनों को
या फिर ......
सपनों की हकीकत जैसे तुम को ...
ये दग्ध करते ख्याल 
किस से वंचित हो जाऊँ
किस को वंचित कर जाऊँ 
किस तट जा विराम पाऊँ ...........
                                     -निवेदिता 

  

31 टिप्‍पणियां:

  1. क्या चुन लूँ ?
    अपने अनछुए से सपनों को
    या फिर ......
    सपनों की हकीकत जैसे तुम को ...kya baat kah di aapne niveditadi.........bahut bhavnaatmak....

    जवाब देंहटाएं
  2. खूबसूरती से आकार लेते शब्द ,मनमोहक रचना बधाई

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर अहसास को शब्द दिए है आपने
    शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही सुंदर शब्द रचना.....निवेदिता जी

    जवाब देंहटाएं
  5. कर लेते कैसे
    शर्तों की बात ,
    साथ में थोपी
    अग्निपरीक्षा की
    जलती सौगात !

    ...मन के अंतर्द्वंद की बहुत सुन्दर और भावपूर्ण प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं
  6. मन में दहकते प्रश्न ... अच्छी प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  7. जो सत्य में सामने है, वही निभायेगा, वही सुख दिलायेगा। कल्पनायें तो काल्पनिक हैं।

    जवाब देंहटाएं
  8. अपने जज्बातों को आपने खुबसुरत अदांज में शब्दों में पिरोया है। आभार।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत गहरे भाव संजोये मर्मस्पर्शी कविता.

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  10. कर लेते कैसे
    शर्तों की बात ,
    साथ में थोपी
    अग्निपरीक्षा की
    जलती सौगात
    गहरे भाव , भावपूर्ण प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं
  11. क्या चुन लूँ ?
    अपने अनछुए से सपनों को
    या फिर ......
    सपनों की हकीकत जैसे तुम को ...
    ये दग्ध करते ख्याल
    किस से वंचित हो जाऊँ
    किस को वंचित कर जाऊँ
    किस तट जा विराम पाऊँ ..

    bahut sunder...
    dil ko chhuti hui rachna...

    जवाब देंहटाएं
  12. किस तट जा विराम पाऊँ ...........

    अंतर्मन का अंतर्द्वंद उकेरती .....सुंदर भावाभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  13. गहन चिंतन से उपजी सुन्दर और सार्थक कविता.

    जवाब देंहटाएं
  14. ये दग्ध करते ख्याल
    किस से वंचित हो जाऊँ
    किस को वंचित कर जाऊँ
    किस तट जा विराम पाऊँ ...........

    tumne to chhayawaad ka adhaar diya hai ismein

    जवाब देंहटाएं
  15. किंकर्तव्यविमूढ़ता का सफल चित्रण।

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत उम्दा चित्रण...वाह!!

    जवाब देंहटाएं
  17. mn kee gehraayiyoN se kahe gaye
    anoothe shabd
    anupam kaavya mei dhal gaye haiN .
    abhivaadan .

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत ही खूबसूरत कविता बधाई निवेदिता जी |

    जवाब देंहटाएं
  19. दिल के जज्बातों को ज़ुबान दे दी है ....

    जवाब देंहटाएं
  20. इस मंझधार में ,
    शमशीर सी धार में
    क्या चुन लूँ ?
    अपने अनछुए से सपनों को
    या फिर ......

    बहुत बढ़िया !

    जवाब देंहटाएं
  21. Satya to isee jagat ka hai usase bach kar kahan jayenge par sapne dilasa dete hain ek aas bhee jagate hain. koshish se such bhee hote hain.

    जवाब देंहटाएं
  22. चर्चा मंच के साप्ताहिक काव्य मंच पर आपकी प्रस्तुति मंगलवार 17 - 05 - 2011
    को ली गयी है ..नीचे दिए लिंक पर कृपया अपनी प्रतिक्रिया दे कर अपने सुझावों से अवगत कराएँ ...शुक्रिया ..

    http://charchamanch.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  23. आप सब मित्रों का आभार .....
    @संगीता दी ,उत्साहवर्धन के रूप में आपका आशीष मिल गया :-))

    जवाब देंहटाएं
  24. मन की विकलता ने एक गंभीर रचना के रूप में सुन्दर आकार लिया है ! अत्यंत प्रभाशाली एवं मर्मस्पर्शी रचना ! बहुत बहुत बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  25. अहसास पड़ाव पर अंतर्मन को उकेरती रचना

    जवाब देंहटाएं
  26. अंतर की व्यथा को उजागर करती हुई रचना बहुत ही सुंदर लगी. आभार.

    जवाब देंहटाएं
  27. मन के आरोह-अवरोह को खूबसूरती के साथ शब्दों में रूपांकित किया है आपने।

    जवाब देंहटाएं
  28. किस से वंचित हो जाऊँ
    किस को वंचित कर जाऊँ
    किस तट जा विराम पाऊँ।

    बहुत सुंदर

    जवाब देंहटाएं
  29. सपनों की हकीकत जैसे तुम को ...
    ये दग्ध करते ख्याल
    किस से वंचित हो जाऊँ
    किस को वंचित कर जाऊँ
    किस तट जा विराम पाऊँ ..........
    मन के अंतर्द्वंद की बहुत सुन्दर और भावपूर्ण प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं