शनिवार, 15 अगस्त 2020

वीर बाँकुरे

 वीर बाँकुरे ...


देश के रक्षक वीर बाँकुरे ,

आन देश की रखते प्यारे ।

अपनी माटी शीश सजा के,

ऊंची राष्ट्र ध्वजा फहरा के ।।


जय हिन्द का घोष हैं करते ,

निज प्राण का मोह ना करते ।

गगन धरा या सागर  गहरा ,

हर जगह लगाते हैं पहरा ।।


देश हित पर करे जो शंका ,

बज रहा हो युद्ध का डंका ।

चल देती वीरों की टोली ,

जय हिन्द की लगा कर बोली ।।


अरिदल को फिर गरल पिला कर ,

धूसर में भी पुष्प खिला कर ।

झूम रही टोली बलशाली ,

इनसे हम हैं गौरवशाली ।।

    .... निवेदिता श्रीवास्तव 'निवी'


3 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (16-08-2020) को    "सुधर गया परिवेश"   (चर्चा अंक-3795)     पर भी होगी। 
    --
    स्वतन्त्रता दिवस की
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।  
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  
    --

    जवाब देंहटाएं
  2. देशभक्ति पूर्ण सुंदर सृजन।
    जय हिन्द।

    जवाब देंहटाएं