रविवार, 15 सितंबर 2013

न बह जाएँ ……






ये आँसू 
बड़े ही 
धोखेबाज़ हैं 
जब जी चाहे 
अपनी सी 
कर ही  जाते हैं 
थामना चाहूँ 
तब भी 
थिरक कर 
बिखर जाते हैं 
पर आज  
सोचती हूँ 
इन आँसुओं को 
पलकों की ही 
कैद में रख लूँ 
कहीं बहते हुए 
आंसुओं संग 
तुम्हारी झलक 
या कह दूं
कसकती 
खिलखिलाती  
तुम्हारी यादें 
तुम्हारी बातें 
भी न बह जाएँ  …
                     - निवेदिता 

11 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत अच्छा लगा आंसुओं में समायी अनमोल चीजों को सहेजने की कोशिश को रचना का ये रूप देना.सुन्दर कृति.

    जवाब देंहटाएं
  2. नमस्कार आपकी यह रचना आज सोमवार (16-09-2013) को ब्लॉग प्रसारण पर लिंक की गई है कृपया पधारें.

    जवाब देंहटाएं
  3. बह ना जाएँ आंसू के संग यादें !
    बढ़िया है !

    जवाब देंहटाएं
  4. यादें तो ओर बढ़ जाती हैं इन आंसुओं के साथ ... निकल के चिपक जाती हैं पूरे जिस्म से ... भाव मय ...

    जवाब देंहटाएं
  5. आंसुओं में समायी अनमोल चीजों को सहेजने की बेहतरीन कोशिश आपने दिखाया है इन अनमोल पंक्तियों में आपका धन्यबाद।

    जवाब देंहटाएं
  6. आंसू तो आंसू हैं उनपर अधिकार नहीं होता
    जब चाहें आते है अपने आप चले जाते हैं
    आशा

    जवाब देंहटाएं