रविवार, 23 दिसंबर 2012

शब्दों की घुटन .....




रंगों की भाषा भी 
बड़ी अजीब होती है 
शोख चपल तरल 
अनकही कह जाती 
भाषा कुछ स्वर भी 
सौगात में दे जाती 
मन में बसी खुशी 
खिलखिलाहट बनती 
मन की टूटन 
आंसुओं में बात करती 
बहुत कचोटता है 
रंगों का बेरंग होना 
पर्दों की रंगीनियाँ 
बदरंग हो बेजान कर 
पीड़ा के स्वर कण्ठ में 
बेबस दम तोड़ जाते हैं 
पहियों की रफ्तार 
नि:शब्द कर तिल-तिल 
जीतेजी मृत्यु वरने को 
आमंत्रित करती जाती ....
                             -निवेदिता 



14 टिप्‍पणियां:

  1. :-(
    महसूस किया इन शब्दों को(और घुटन को भी)....
    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  2. जिसको दर्द होता है असली बात वो ही जानता है।

    जवाब देंहटाएं
  3. दर्द की चीख
    निकलती है जब
    घुटती साँसे

    जवाब देंहटाएं
  4. रंगों की भाषा भी
    बड़ी अजीब होती है

    sach kaha...

    जवाब देंहटाएं
  5. रंगों की भाषा या मौन का संवाद .. चुपचाप ही बहुत कुछ कह जाता है ...

    जवाब देंहटाएं
  6. "बहुत कचोटता है
    रंगों का बेरंग होना"

    सचमुच "बहुत कचोटता है"

    जवाब देंहटाएं
  7. पीड़ा के स्वर कण्ठ में
    बेबस दम तोड़ जाते हैं,,,,बेहतरीन प्रस्तुति,,निवेदिता जी,,,

    recent post : समाधान समस्याओं का,

    जवाब देंहटाएं
  8. रंग नहीं,
    कुछ संग नहीं तब,
    जीवन की रजधानी सूनी।

    जवाब देंहटाएं
  9. मन की टूटन
    आंसुओं में बात करती
    बहुत कचोटता है
    रंगों का बेरंग होना,

    बखुब!

    जवाब देंहटाएं
  10. मन की घुटन का अजीब सा संसार ...जो सोच से शुरू हो कर सोच पर ही खत्म होता है

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह..बहुत खूब बयां हुई है मन की घुटन।।।
    नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।।।

    जवाब देंहटाएं