प्यारा हो प्यार जरूरी नहीं
प्यार के लिए बस प्यार ही चाहिए
प्यार का दिल वीराना हो
प्यार तो बेशुमार छलकाना चाहिए
प्यारे का प्यार न भी मिले
प्यार अपना बेहिसाब होना चाहिए
प्यार दिखता नहीं तो क्या
प्यार का एहसास भी जीना चाहिए
प्यार चाहिए ये कहें क्यों
प्यार बस आँखों से बरसना चाहिए
प्यार के लिए रस्में क्या
प्यार तो बस मन में बसना चाहिए
प्यार में शर्तें क्या वादे क्या
प्यार में जीने को बस एक सांस चाहिए
प्यार में निगाहें यार के
प्यार ,प्यार और बस प्यार चाहिए .......
-निवेदिता

