उम्र हो कम ग़म नहीं
श्वांस थके ग़म नहीं
क़दम रुके ग़म नहीं
पलकें मुंदी ग़म नहीं
धडकनें रुकी ग़म नहीं
पर इतनी कम ......
......
उम्र हो कम पर
इतनी भी कम
झटके से छूटती
जैसे श्वांसों की कच्ची डोर
हाथों से हाथ छूटे
ऐसी बेबस ,बेसबब
बेरहम ज़िन्दगी तो नहीं
.......
हाथों की लकीरों से बसे
धडकनों से सजे सपने
श्वांस - श्वांस पुकारती
तुम्हारे होने के एहसास
पर अमृत कलश छलकाती
ये तरसती आँखें बस
तुम्हारी पायल की रुनझुन
ढूंढ़ - ढूंढ़ बरस जाती ......

