खट खटाक खड़क
सन्नाटे में गूंजती
कदमों की आवाजें
सिटकनी लगाते
अटकती झिझकती
श्वांसों की राह
रोकते अनदेखे
नक्षत्र ........
मुंदी पलकें
उलझी अलकें
रक्त कणिका बन
रुक्ष तन्तुओं में
जीवन बन
बरस जाओ
हे प्रभु !
दुआओं में
जुड़े हाथों में
आशीष बन
बरस जाओ ......
- निवेदिता
सन्नाटे में गूंजती
कदमों की आवाजें
सिटकनी लगाते
अटकती झिझकती
श्वांसों की राह
रोकते अनदेखे
नक्षत्र ........
मुंदी पलकें
उलझी अलकें
रक्त कणिका बन
रुक्ष तन्तुओं में
जीवन बन
बरस जाओ
हे प्रभु !
दुआओं में
जुड़े हाथों में
आशीष बन
बरस जाओ ......
- निवेदिता
