गुरुवार, 21 जून 2012

रिश्तों का निर्वहन कर लें ....


कुछ अक्षर जैसे शिरोरेखा में हो सिमटे  
चंद आधे-अधूरे शब्द , जैसे हो मन्त्रों का शोर 
कुछ रस्में ,कुछ कसमें ,जाने कैसी रवायतें 
ज़िन्दगी शुरू करने से पहले ही लगा दीं गाँठे
पहले से ही लग चुकी कई अबूझ गाँठों पर 
नामालूम सी अजनबीयत की गाँठ और लगा लें 
आज फिर एक बार उन बोझिल परम्पराओं का 
नवीनीकरण कर लें ,जो कसमें ली रस्मों के तले 
उन रिश्तों का निर्वहन कर लें ......
                                         -निवेदिता 

24 टिप्‍पणियां:

  1. आज फिर एक बार उन बोझिल परम्पराओं का नवीनीकरण कर लें ,
    जो कसमें ली रस्मों के तले उन रिश्तों का निर्वहन कर लें ....

    काश की ऐसा हो जाए ... आमीन ....

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर निवेदिता जी.....
    बहुत सुन्दर............................................

    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर निवेदिता जी.....

    जवाब देंहटाएं
  4. आयो रिश्तों की डोर को ...विश्वास से और मजबूत कर ले

    जवाब देंहटाएं
  5. समय समय पर रिश्तों में ऊर्जा लगानी पड़ती है..

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति...
    सुन्दर रचना...
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  7. रिश्ते बस निर्वहन करने भर ही रह गये हैं..बेहतरीन प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  8. यह हो यही ज़रूरी है ,, परिवर्तन!

    जवाब देंहटाएं
  9. आज फिर एक बार उन बोझिल परम्पराओं का
    नवीनीकरण कर लें ,जो कसमें ली रस्मों के तले
    उन रिश्तों का निर्वहन कर लें ......

    भावों की सुंदर प्रस्तुति

    MY RECENT POST:...काव्यान्जलि ...: यह स्वर्ण पंछी था कभी...

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही सुन्दर भावाभिव्यक्ति!

    जवाब देंहटाएं
  11. उत्तर
    1. दी ! आपका आना बहुत अच्छा लगता है ....आपके आशीष मिलने जैसा ..-:)

      हटाएं
  12. नवीनीकरण अवश्यम्भावी है, चाहे रिश्ते हों या जिन्दगी... सुन्दर रचना, बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  13. भावमय करते शब्‍दों का संगम ...

    जवाब देंहटाएं
  14. सब चाहते हैं यह हो मगर अफसोस की बस यही नहीं हो रहा है आज कल...भावपूर्ण अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  15. बेहद गहन और शानदार पोस्ट ।

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत बेहतरीन रचना....
    मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है।

    जवाब देंहटाएं
  17. अब रिश्ते जुडेंगे तो गांठ तो लगेगी ही । जितनी पक्की गांठ उतना पक्का रिश्ता । फिर रिस्ते मजबूत रहेंगे ।
    सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  18. रिश्तों में अजनबियत की गांठ, कहाँ जाए कोई?

    जवाब देंहटाएं
  19. रस्मों की गांठ...
    वाह,
    प्रभावशाली कविता।

    जवाब देंहटाएं